भैंस चोरी, अपराध दर्ज नहीं करने पर यादव समाज ने घेरा थाना
14 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। बेलटूकरी गांव में भैंस चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करने से नाराज यादव ठेठवार समाज ने तुमगांव थाने का घेराव किया।
घटना 14 मार्च की है। बेलटूकरी निवासी दिनेश यादव की 4 भैंसें चरने गई थीं। रात 9 बजे तक भैंसें नहीं लौटीं। खोजबीन के बाद दिनेश ने तुमगांव थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही कोई जांच की।
14 दिन तक कार्रवाई न होने से नाराज होकर खैरझिटी, तुमगांव बिरबिरा, परसाडीह, कुकराडीह, खट्टीडीह, अमावस और आरंग के यादव ठेठवार समाज ने गुरुवार को थाने का घेराव कर दिया। समाज की महिलाएं थाने के अंदर धरने पर बैठ गईं। करीब 3 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
यादव समाज के नगर अध्यक्ष प्रकाश यादव, दिनेश यादव, सोमनाथ यादव, नगर अध्यक्ष प्रकाश यादव, मनोज यादव, सचिन यादव, संतोष यादव, लव यादव, घना यादव, खमतरीय आऱग गुलाब यादव, संतोष पाल सचिव दुग्ध संघ महासमुंद, रौशन यादव, घनश्याम यादव, ठाकुर राम यादव, अमन यादव, भगेलू यादव, बलदाऊ यादव, सोहन यादव, राम प्रसाद यादव, पतिराम यादव, कमलेश यादव, मोहन यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस भैंस चोरों को बचा रही है। 14 दिनों तक पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। वहीं एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि प्रार्थी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान गांव वालों की मदद से की जा रही है।
