युवक से मारपीट, जुुर्म दर्ज
महासमुंद। एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस को ग्राम मेमरा निवासी रोशन लाल साव ने बताया कि वह 25 मार्च को अपने परिवार के साथ ग्राम भोकलूडीह श्रीमद् भागवत कथा सुनने गया था। वह भोजनालय से खाना खाकर अपने घर वापस जा रहा था। रात करीब 8.30 बजे कमलेश निषाद के घर के सामने हिमेश साव, नरेश निषाद एवं कमलेश निषाद ने तुम हमारे गांव में क्यों घूम रहे हो कहते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। सांकरा थाने में मामले को लेकर धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
