घर घुसकर मारपीट

महासमुंद। ग्राम अमलोर में घर घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में तुमगांव पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को प्यारे लाल यादव (55) ने बताया कि अपने परिवार के साथ 23 मार्च की शाम करीब 7 बजे आरती कर रहा था, उसी समय गांव का राजाराम ध्रुव आया और गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।