वार्ड 25 में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन

महासमुंद। वार्ड 25 डॉ. राधाकृष्णन वार्ड में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद भाऊ राम साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, पार्षद पवन पटेल, धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, हरबंस नानू भाई, पूर्व पार्षद संदीप घोष, राकेश पटवा, मुन्ना साहू, मुहनु पटेल, दिलीप साहू, मौसम साहू, दिलीप चौधरी, ऋषभ साहू, रोशन सिन्हा आदि वार्डवासी उपस्थित रहे।