बाइक की टक्कर से एक घायल

महासमुंद। ग्राम किसड़ी में 21 जनवरी को हुए एक्सीडेंट के मामले की रिपोर्ट सिंघोड़ा थाने में कराई गई है। पुलिस को ग्राम मोहदा निवासी बाबूलाल साहू ने बताया कि 21 जनवरी की दोपहर 1 से 2 बजे के मध्य ग्राम किसड़ी में एक बाइक चालक ग्राम कोटद्वारी निवासी शिव कुमार बरिहा ने 3 सवारी बिठाकर तेज गति से वाहन चलाते हुए नरेंद्र साहू ग्राम किसड़ी का एक्सीडेंट कर दिया। पीछे से टक्कर मारनें से नरेंद्र साहू गिर गया, जिसे गंभीर हालत में सरायपाली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां से उसे रायपुर रेफर किया गया है। नरेंद्र गंभीर चोट आने के चलते 23 जनवरी से आज तक कोमा की स्थिति में है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।