खेत से सोलर पंप चोरी

महासमुंद। ग्राम रूढ़ा के एक खेत से सोलर पंप की चोरी के मामले में सिंघोड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस को प्रार्थी क्षितिपति पटेल (65) रूढ़ा ने बताया कि उसने खेत में 5 एचपी का सोलर पंप क्रेडा विभाग के माध्यम से सब्सिडी में लगाया था, जिसे 21 मार्च को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।