बिरकोनी मे नवरात्रि महोत्सव की तैयारी पूरी
महासमुंद। बिरकोनी के मां चंडी सिद्ध शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारी पूर्णता की ओर है। मंदिर विकास समिति ने इस नवरात्रि में तेल ज्योति के लिए 701 रुपए शुल्क रखा है। नवरात्रि 30 मार्च से प्रारंभ 6 अप्रैल को महानवमी पूजा, पूणार्हुति के साथ ज्वांरा विसर्जन होगा। 30 मार्च को घट स्थापना, ज्योति प्रज्जवलन, 31 मार्च को द्वीज, तीज, 2 अप्रैल को माता शृंगर श्री पंचमी, 5 अप्रैल महाअष्टमी, हवन, 6 अप्रैल महानवमी पूजा, पूर्णाहुति, कन्या भोज, ज्वारा विसर्जन प्रसादी वितरण किया जाएगा। दो से पांच अप्रैल तक प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से ख्याति प्राप्त मंडलियों द्वारा जस झांकी, राम सप्ताह, सुवा कार्यक्रम एवं दो अप्रैल को पंडवानी कार्यक्रम रखा गया है। उपरोक्त जानकारी मां चंडी विकास समिति बिरकोनी ने दी है।
