कार की टक्कर से घायल युवक की मौत
महासमुंद। घोड़ारी स्थित राठी पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घोड़ारी निवासी राजकुमार जांगड़े को राठी पेट्रोल पंप के सामने कार क्रमांक सीजी 07 एएक्स 9310 ने सामने से ठोकर मार दी। इलाज के लिए उन्हें शासकीय अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
