माहेश्वरी सभा ने किया पार्षद व पंच का सम्मान

महासमुंद। छग प्रादेशिक माहेश्वरी सभा ने ‘संगठन आपके द्वार’ प्रवास के तहत महासमुंद आगमन पर चौथी बार के नवनिर्वाचित पार्षद देवीचंद राठी एवं सिरपुर से पंच निर्वाचित तारा टावरी का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।
उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक माहेश्वरी समाज के संगठन आपके द्वार कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा बनारस (उप्र), राष्ट्रीय उपसभापति मध्यांचल विजय राठी इटारसी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मध्यांचल दिनेश राठी नागपुर, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी रायपुर, छग प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुंघड़ा रायपुर, प्रदेश मंत्री नंदकिशोर राठी कोरर बस्तर, महिला संगठन प्रदेश कोषाध्यक्ष नंद भट्टड रायपुर, प्रदेश संगठन मंत्री गजेंद्र चांडक जगदलपुर, प्रदेश संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश टावरी कोंडागांव, माहेश्वरी धमतरी जिला जोन अध्यक्ष किशन सारडा राजिम नयापारा, जिला जोन मंत्री आनंद द्वारकानी आरंग, छग प्रादेशिक युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री राहुल राठी अभनपुर, युवा संगठन जिला जोन अध्यक्ष प्रतीक भट्टड़ अभनपुर, स्थानीय माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष पन्नालाल चांडक एवं सचिव पारस चांडक आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा ने चौथी बार निर्वाचित पार्षद राठी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि माहेश्वरी समाज के अनमोल रत्न हैं।