महर्षि विद्या मंदिर में मनाया गया विश्व महिला दिवस

महासमुंद। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल ग्रुप महासमुंद एवं सहस्र शीर्षा देवी मंडल द्वारा संयुक्त रूप से 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य आरके तिवारी ने कहा कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता’। विद्यालय की शिक्षिकाओं रेखा तिवारी, अनीता ग्वाल ने भी अपने विचार रखे। विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में प्रथम भूमिका पटेल एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निशि चंद्राकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गोविंद सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर पुरस्कार एवं मिष्ठान वितरित किया गया।