शासकीय पीजी कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे, डॉ. नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, प्रो. सी खलको विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, डॉ. दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिन्दी, डॉ सीमा रानी प्रधान सहायक प्राध्यापक हिन्दी मंचस्थ रहे। स्वागत उद्बोधन में डॉ. नीलम अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो, राजनीति हो या फिर खेल। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी भी महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस महिला दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करेंगे, उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। प्रो. करुणा दुबे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है। ताकि, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया जा सके। साथ ही उन चुनौतियों पर भी विचार किया जा सके, जिनका वे सामना कर रही हैं। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय अभियान का विषय है सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण, जो ऐसी कार्रवाई का आह्वान करता है जो सभी के लिए समान अधिकार, शक्ति और अवसर खोल सके। डॉ. दुर्गावती भारतीय ने महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। डॉ. सीमारानी प्रधान ने कहा कि हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों रितु साहू बीएससी द्वितीय सेमेस्टर, अंजलि अग्रवाल, दामिनी साहू एमएससी द्वितीय सेमेस्टर रसायनशास्त्र, ट्विंकल साहू एमएससी द्वितीय सेमेस्टर प्राणिशास्त्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिलीप कुमार बढ़ई, प्रदीप कन्हेर, मनबोध चौहान, प्रियंका सोनवानी, डॉ. अजय कुमार देवांगन, मनीषा बेहरा, डॉ.जीवन चंद्राकर, डॉ. गरिमा दीवान, नम्रता तंबोली, परवीन करीम, डॉ रूखमणी साहू, रेणुका साहू, प्रकाशमणि साहू, रोहित ढीमर, कल्याणी साहू, पूजा यादव सहित महाविद्यालय के अधिकारी- कर्मचारी ,सभी संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन राजेश्वरी सोनी व आभार प्रदर्शन डॉ. प्रियंका चक्रधारी ने किया।