सांसद जनसंपर्क सहायता निधि से 25 हितग्राहियों को मिली राशि

दंतेवाड़ा, 07 मार्च 2025। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार मंत्रियों के जनसंपर्क दौरे मद में 10 लाख का आवंटन जिले को प्राप्त हुआ है। इस संबंध में सांसद महेश कश्यप (लोकसभा) क्र 10 बस्तर के द्वारा विधानसभा दंतेवाड़ा क्षेत्रांतर्गत जनसंपर्क निधि से कार्य स्वीकृत करने (जनप्रतिनिधियों एवं जिला दन्तेवाड़ा के आमजनों के मांग अनुसार) उचित उपचार, आर्थिक सहायता, दुर्घटना उपचार हेतु प्राप्त अनुशंसा के आधार पर 25 हितग्राहियों हेतु एक लाख पच्चीस हजार रूपये सहायता राशि वितरण की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।