विधायक जनसंपर्क सहायता निधि से 49 हितग्राहियों को राशि स्वीकृत
दंतेवाड़ा, 07 मार्च 2025। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा द्वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये मंत्रियों के जनसंपर्क दौरे मद में 10 लाख रूपये का आवंटन इस जिले को प्राप्त हुआ है। इसके तहत क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी, के प्रस्तावित कार्यों की सूची पर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के द्वारा की गई अनुशंसा के अनुसार जनसंपर्क निधि से जनपद पंचायत दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोंडा, कटेकल्याण के 49 अस्वस्थ ग्रामीण जनों के उपचार हेतु सात लाख पैंतीस हजार रूपये की सहायता राशि को प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है।
