राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 14 रिक्त पदों पर 26 तक आवेदन आमंत्रित

दंतेवाड़ा, 07 मार्च 2025। कार्यालय जिला पंचायत से जारी विज्ञप्ति अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एमआईएस सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, भृत्य के 14 पदों ( संविदा) पर नियुक्तियां के संबंध में निर्धारित अर्हता धारक अभ्यर्थियों से 26 तक शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गए हैं। पदों के विवरण वर्गवार एवं अन्य जानकारी के लिए जिले के बेवसाइट कंदजमूंकंण्दपबण्पद का अवलोकन किया जा सकता है।