मिर्ची पाउडर छिड़क कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने किया चोरी का 2 मोटरसाइकिल बरामद
महासमुंद। सायबर सेल और तुमगांव पुलिस ने आंखों में मिर्ची का पाउडर छिड़क कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लूटेरों से चोरी का 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। वही इस गिरोह के एक महिला समेत दो लोग फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। लूट और मोटरसाइकिल चोरी तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र की है।
महासमुंद नयापारा वार्ड नंबर 8 निवासी आरोपी लवेश ध्रुव पिता स्व. परदेशी ध्रुव (29) चम्पेश्वर विश्वकर्मा पिता स्व. अवध राम विश्वकर्मा और (30) ग्राम परसदा थाना महासमुंद का रहने वाला है। इन्हें अपने एक महिला साथी समेत चार लोग मिलकर लूट और चोरी करते थे। आरोपियों ने 4 फरवरी को तुमगांव थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल एक कर्मचारी का सुपर स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी -06 GT 7406 मोटरसाइकिल की चोरी कर ली।
इसी थाना क्षेत्र ग्राम कौंवाझर के पास रोड किनारे खडे ट्रक के ड्रायवर की आंखों में मिर्ची पाउडर छिड़क कर आरोपियों ने 1000 रूपये, मोबाईल और ट्रक को छीनकर भाग निकले, लेकिन आरोपियों ने सिरपुर रोड पर ट्रक छोड़कर सभी फरार हो गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि साथी दिनेश देवदास और महिला मित्र चित्रा के साथ परसदा से मोटरसाइकिल में बैठकर कौंवाझर पहुंचा रोड किनारे खडे ट्रक के ड्रायवर से रुपये और मोबाईल छीनकर उसके आंख में मिर्च पाउडर छिडक दिये जिससे ट्रक ड्रायवर चिल्लाते हुए भागा जिससे हम लोग डर गये मेरे दोस्त दिनेश देवदास मोटरसाइकिल में बैठकर आगे भाग गया तो मैं ट्रक को चालू कर चलाते हुए कुहरी मोड होते हुए सिरपुर रोड पर जा रहा था कि पीछे से मेरे दोस्त आये और ट्रक को साईड करवाये और फिर ट्रक को वहीं छोंडकर हम तीनों मोटर सायकल में परसदा आ गये। फिर महासमुंद से एक मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सीजी- 04 एलआर 2078 को चोरी कर लाये थे जो चम्पेश्वर अपने पास रखा है। आरोपियों ने 8 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ सरकारी अस्पताल तुमगांव से फिर एक मोटर सायकल आई स्मार्ट सीजी 06 0173 को चोरी कर लाये थे। पुलिस ने लूट और चोरी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। वहीं फरार महिला और उसके साथी की पुलिस तलाश में जुटी है।