पारम्परिक मड़ई के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

कोण्डागांव, 05 मार्च 2025।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जनकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में पारम्परिक मावली मेला-मड़ई का आयोजन के दौरान प्रति दिन शाम 7 बजे से एनसीसी ग्राऊंड में स्थानीय आदिवासी लोक नर्तक दल एवं लोककला मंच के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। प्राप्त जनकारी के अनुसार 6 तारीख को बस्तर अंचल लोकरंग ग्रुप, 7 को बस्तर संस्कृति ग्रुप और 8 मार्च को रंग पुरवईया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी।