पत्नी और ससुर के साथ मारपीट

महासमुंद। ग्राम परगला की एक महिला और उनके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को परगला निवासी रश्मि चौहान ने बताया उनका पति डोलामणी चौहान आए दिन उनके साथ विवाद करता रहता है। 1 मार्च को भी उसने डंडे से पीटा था। जिसकी सूचना मायके रसोड़ा में पिता राजकिशोर को दी थी। इसके बाद पति डोलामणी इलाज कराने का बहाना कर गढफुलझर तक लाया। लेकिन, इलाज न कराकर अपने मामा के घर ले गया। बाद उनके पिता राजकिशोर उन्हें अपने साथ रसोड़ा ले जा रहे थे। तब डोलामणी चौहान ने उनके पिता के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।