च्वाइस सेंटर से 40 हजार रुपए की चोरी
महासमुंद। सलखंड के च्वाइस सेंटर से 40 हजार रुपए की चोरी हो गई। घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले को लेकर च्वाइस सेंटर संचालक की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस को च्वाइस सेंटर संचालक सलखंड निवासी हुनेश्वर साहू (26) ने बताया कि 28 फरवरी को उसने च्वाइस सेंटर के गल्ले में 40 हजार रुपए नकद रखा था। दूसरे दिन 1 मार्च को सुबह गल्ले में रखे 40 हजार रुपए नहीं था। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो 1 मार्च की रात 2. 47 बजे अज्ञात चोर खिड़की की ओर से अन्दर घुसकर च्वाइस सेन्टर के गल्ले में रखे रुपए को ले गया। रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
