श्रीराम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव मनाने हुई बैठक

महासमुंद। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीराम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को शहर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। मंदिर समिति के भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि आयोजन का यह 17वाँ वर्ष है। 6 अप्रैल को श्रीराम नवमी पर 12 बजे श्री रामजन्मोत्सव मनाया जायेगा तथा आरती पश्चात पंजरी प्रसाद का वितरण किया जायेगा। संध्या 7 बजे से 8 बजे तक भारत वर्ष ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व में एक ही तिथि व एक ही समय पर आयोजित होने वाला महापाठ श्री हनुमान चालीसा का सवा करोड़ जाप का आयोजन रखा जाएगा । चालीसा पाठ का आयोजन बाबा रामदेव म्यूजिकल ग्रुप महासमुंद के माध्यम से किया जाएगा। 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे ध्वज पूजन ध्वजारोहण व हवन -पूजन ,आरती, 12 बजे से मंदिर परिसर में आम भंडारा का आयोजन होगा। रात 8 बजे सवा लाख बाती से महाआरती होगी। बैठक में प्रमुख रूप सुशील चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, सत्यनारायण तिवारी, भरत सिंह ठाकुर, अनूप उपासे, कुलवंत सिंह बंटी, कुंदन महाराज, विकास महाराज आदि उपस्थित थे। मंदिर समिति के सदस्यों ने समस्त धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।