आवास मित्र,समर्पित मानव संसाधन की पात्र-अपात्र, मेरिट सूची जारी

दंतेवाड़ा, 03 मार्च 2025। कार्यालय जिला पंचायत के द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास मित्र,समर्पित मानव संसाधन की सेवाएं लिये जाने के संबंध में संदर्भित पत्र के माध्यम से प्राप्त निर्देश, मार्गदर्शिका के परिपालन में आवास मित्र,समर्पित मानव संसाधन के चयन दिसंबर 2024 के माध्यम से ’’ आवास मित्र,समर्पित मानव संसाधन’’ हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे तथा 19 जनवरी के द्वारा उक्त पदों हेतु 27 जनवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये थे। निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों द्वारा कोई भी दावा आपत्ति प्रस्तुत नहीं किया गया है। तद संबंध में दावा आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम पात्र-अपात्र, मेरिट सूची तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला दंतेवाड़ा के वेब साईट- https://www.dantewada.gov.in पर देखा तथा डाउनलोड किया जा सकता है। अन्य जानकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा, संबंधित जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।