ग्राम सुरेगांव में पुनर्मतदान संपन्न
दोपहर 03 बजे तक कुल 88.37 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
बालोद, 23 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 08 के पंच पद हेतु आज सफलतापूर्वक पुनर्मतदान संपन्न हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन डौण्डीलोहारा के रिटर्निंग आॅफिसर ने बताया कि ग्राम सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 08 में आज दोपहर 03 बजे तक वार्ड के 88.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि ग्राम सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 08 में पुनर्मतदान के दौरान बुढ़े, युवा, महिला सहित सभी वर्ग के मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
