कबीर मंदिर में दो दिवसीय सत्संग 28 से

महासमुंद। स्थानीय रायपुर रोड स्थित कबीर मंदिर में आयोजन समिति के तत्तवाधान में दो दिवसीय वार्षिक सत्संग का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया है। जानकारी देते हुए व्यवस्थापक जितेंद्र दास साहेब ने बताया कि पारख सिद्धांत के प्रणेता श्री कबीर साहेब के ज्ञान प्रकाश को जन समाज में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। 28 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बीजक पाठ, संध्या पाठ, भजन प्रवचन होगा। दूसरे दिन भी प्रवचन पूजा आरती उपरांत दोपहर ढाई बजे उपस्थित जन महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। सत्संग में मु य प्रवक्कता के रूप में श्री कबीर निर्णय मंदिर बुरहानपुर म.प्र से अमोही साहेब, कबीर आश्रम ढेठा के संत बलवान साहेब अपनी संत मंडली के साथ पहुंचेंगे। आयोजक समिति ने समस्त सत्संग प्रेमियों से प्रवचन लाभ लेने की अपील की है।