कार की टक्कर से स्कूटी में सवार दो घायल

महासमुंद। सरायपाली में एक कार की टक्कर से स्कूटी में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को नाथोदास टीवीएस ज्यूपिटर सीजी- 06 जीजेड 0489 में आकाश दास को बिठाकर घर से मार्बल दुकान जा रहा था । सुबह करीब 8 बजे शंकर मेडिकल के पास पीछे से आ रही कार क्रमांक सीजी- 06 जीएल 5209 के चालक अमित सतपथी ने स्कूटी को पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी में सवार दोनों घायल हो गए। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है ।