राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए पूनम का चयन
महासमुंद। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज के स्टेट चयन (योगासन प्रतियोगिता) में रायपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टेट चयन प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद की पूनम पटले ने भाग लिया। उनका चयन नेशनल के लिए हुआ है। नेशनल लेवल पर यह प्रतियोगिता 3 मार्च से 6 मार्च तक चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में पूनम पटले छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही शिखा शर्मा तथा जय कश्यप का भी चयन नेशनल के लिए हुआ है।
