8 शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर लोकनृत्य के लिए चयन

महासमुंद। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के शिक्षक एकल व समूह लोकनृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर पटना बिहार के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता में शिक्षक कु. तृषा शर्मा, नेहा दुबे, भारती सोनी, गोमती साहू, खेमिन साहू, आकांक्षा भोई, रेखा कन्नौजे और दीपमलिका कंवर भाग लेने चयनित हुर्इं। विकासखंड और जिले का नाम रोशन करने के लिए डीईओ व स्कूल स्टाफ ने लोकनृत्य में जिले के 8 प्रतिभागी चयनित हुए। खेल शिक्षिका तृषा शर्मा ने बताया कि लोकनृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागी का मुकाबला पटना बिहार में 25 फरवरी से 3 मार्च को होगा। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, ओडिशा, झारखंड, आध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागी शामिल होंगे।