कार की टक्कर से टहलने जा रहे तीन घायल
महासमुंद। टहलने जा रहे तीन लोग कार की टक्कर से घायल हो गए। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी की सुबह 3 से साढ़े 3 बजे के बीच उत्तर भोई, भरत भोई, लक्ष्मीनारायण बढ़ाई, विद्याधर भोई, जन्मजय प्रधान व प्रभात विशाल टहलने जा रहे थे। जब वे गांव के स्कूल के पास पहुंचे थे तभी बस्ती की ओर से आ रही एक कार क्रमांक सीजी 06 एचबी 0562 के चालक ने टक्कर मार दी जिससे उत्तर भोई के दाहिने पैर, भरत भोई के बांये पैर एवं लक्ष्मीनारायण बढ़ाई के बांये पैर में गंभीर चोटें आई। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
