मारपीट के मामले में 5 खिलाफ जुर्म दर्ज

महासमुंद। तेंदूकोना पुलिस ने साल्हेभांठा चौक के पास मारपीट के मामले में 5 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तेंदूकोना निवासी दिलीप कुमार अग्रवाल, उनके भाई कैलाश, राजकुमार और पुत्र उज्ज्वल के साथ ईश्वर अग्रवाल, राजप्रकाश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अरविंद, प्रदीप ने मारपीट की। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।