महाशिवरात्रि पर शिवलिंग झांकी दर्शन
महासमुंद। नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में इस बार महाशिवरात्रि पर लोहिया चौक में 24 से 26 फरवरी तक 12 फीट लंबी कुंभकर्ण की झांकी सजाई जा रही है। साथ ही शिवलिंग दर्शन व वीडियो शो द्वारा वर्तमान समय का ज्ञान बताया जाएगा, जिसका अवलोकन नगरवासी सुबह 9 से रात्रि 9.30 बजे तक नि:शुल्क कर सकते हैं।
