चार लोगों ने की अधेड़ से मारपीट

महासमुंद। भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लिमदरहा में चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। लिमदरहा निवासी सूरज भोई (20) ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी को उनके पिताजी नंदकुमार भोई नया घर में भेड़ रखे हैं, उसमें घरवाले आग नहीं जलाई थी तो उनके पिताजी घरवाले को गाली दे रहे थे। नया मकान में जाकर भेड़ के लिये आग जला रहे थे। तभी शाम 7 बजे उनके घर के पड़ोसी महेन्द्रो भोई, निलाराय भोई, कुमारी भोई और हस्तीना भोई ने नंदकुमार भोई हम लोगों से रोज-रोज गाली गलौज करता है कहकर सूरज के पिताजी से अश्लील गाली गलौज कर मारपीट की। नंद कुमार के पैर में चोट आई है। इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया जहां से सुबह उन्हें रिफर कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 115 (2), 296, 3(5), 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।