अंतिम चरण का मतदान कराने दल रवाना, 23 को वोटिंग

उत्तर बस्तर कांकेर 21 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जिले के जनपद पंचायत अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में 23 तारीख को सुबह पौने सात बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित समय-सारणी के अनुसार तीसरे चरण में निर्धारित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराने मतदान दलों को सामग्री वितरित कर कल सुबह रवाना किया जाएगा। निर्वाचन में 12 हजार 234 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इसके लिए अंतागढ़ ब्लॉक में 116 और कोयलीबेड़ा में 199, इस प्रकार कुल 315 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 1260 मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएंगे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.