कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
नारायणपुर, 20 फरवरी 2025। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छेरीबेड़ा एवं ओरछा में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए दो मार्च को प्रातः 10 से 12 बजे तक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर गरांजी, शासकीय बालक बुनियादी आदर्श आवासीय विद्यालय गरांजी और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ओरछा परीक्षा केन्द्र में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु राज्य कार्यालय द्वारा वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बह.दपबण्पदध् पर प्रवेश पत्र जारी किया गया है। परीक्षा के पूर्व विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा एवं ओरछा में सम्पर्क कर सकते हैं।
