महाविद्यालय की परीक्षाएं एक मार्च से
महासमुंद 20 फरवरी 2025। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा एक मार्च से शुरू होगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रविवि की वार्षिक परीक्षा के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए समेत अन्य की परीक्षा होगी। पिछली बार 5 मार्च से परीक्षा शुरू हुई थी। इस बार की वार्षिक परीक्षा यूजी सेकंड और थर्ड ईयर नियमित, भूतपूर्व, प्राइवेट व पूरक विद्यार्थियों के लिए होगी। जबकि फर्स्ट ईयर की वार्षिक परीक्षा सिर्फ पूरक के विद्यार्थियों के लिए है। इसके अलावा पहले की तरह प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए पीजी की परीक्षा होगी। विवि से जारी शेड्यूल के अनुसार बीए की परीक्षा 1 मार्च से 23 अप्रैल तक होगी। बीकॉम की 1 मार्च से 8 अप्रैल तक। बीएससी की 1 मार्च से 26 अप्रैल। बीसीए की 1 मार्च से 8 अप्रैल को होगी। होमसाइंस का पेपर 1 मार्च से 2 अप्रैल तक होगी। वहीं दूसरी ओर पीजी की परीक्षाएं अप्रैल में शुरू होगी। परीक्षा प्रथम पाली में पेपर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगा। जबकि पहले 8 से 11 बजे तक होना था। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा की टाइमिंग भी बदली है। 1 बजे से 4 बजे की बजाए अब 3 से 6 बजे तक पेपर होगा।
