जिपं सदस्य के परिणाम की घोषणा 20, 23 व 25 को
राजनांदगांव 19 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 20, 23 एवं 25 को सुबह 10.30 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में की जाएगी। जिसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के लिए 17 को हुए मतदान का सारिणीकरण 20को एवं जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12 व 13 के लिए 20 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 23 को तथा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 के लिए 23 को होने वाले मतदान का सारिणीकरण 25 को किया जाएगा। सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे।
