विधानसभा सत्र के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, लगाई गई ड्यूटी

उत्तर बस्तर कांकेर 19 फरवरी 2025। विधानसभा का पंचम बजट सत्र के विधानसभा सभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, सूचना इत्यादि से संबंधित समस्त कार्यों के सुगम संपादन एवं उनके नियंत्रण को सुनिश्चित करने तथा त्वरित जानकारी कार्यालयीन समय के पूर्व एवं उपरांत विभागों से प्राप्ति एवं प्रेषण करने हेतु विधानसभा जिला सेल का गठन किया गया है। उक्त कार्य हेतु कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक-22 में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर-76479-70445 है। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कार्य संपादन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कंट्रोल रूम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सौरभ ब्यास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागोडार के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार ध्रुव तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रमन कातरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईच्छापुर के प्राचार्य सत्यप्रकाश दुबे की ड्यूटी लगाई गई है।