पुरानी रंजिश पर मारपीट
महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर के पास एक व्यक्ति ने अपने ही साथ बाइक में बैठ कर जा रहे व्यक्ति से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि ग्राम सिंघनपुर निवासी रामकुमार साहू 16 फरवरी को टिकेश्वर आवड़े के साथ ग्राम पचरी गया था। जहां से वापसी में करीब दोपहर 1 बजे मनोज मुर्गा दुकान के सामने ग्राम मुनगासेर के पास टिकेश्वर आवड़े पुरानी रंजिश को लेकर रामकुमार के साथ गाली – गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2), 296 बीएनएस पंजीबद्ध किया है।
