महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

महासमुंद 17 फरवरी 2025। साहित्यिक सांस्कृतिक समिति द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को विकसित करने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए निरंतर विविध आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, पुष्प सज्जा, पोस्टर प्रतियोगिता, थाली सजाओ प्रतियोगिता, कबाड़ से जुगाड़ (बेस्ट आउट आफ वेस्ट) प्रतियोगिता रखी गई है। महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी चंद्राकर एमएससी रसायनशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय रितिक पहरिया एमए इतिहास, तृतीय चूड़ामणि मार्कंडेय एमए अंग्रेजी रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम भूमिका दुबे एमएससी चतुर्थ सेम, द्वितीय कंचन चंद्राकर एमएससी चतुर्थ सेम, तृतीय गरिमा ठाकुर एमएससी चतुर्थ सेम रही। थाली सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम दुर्गा दीवान बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय निधि गोलछा बीकॉम द्वितीय वर्ष, तृतीय रितु साहू बीएससी द्वितीय वर्ष रही।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम दामिनी साहू बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय बिना कन्नौजे एम ए समाजशास्त्र, तृतीय खुशी गोलछा एम कॉम चतुर्थ सेमेंस्टर रही। पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम मनीष भोई बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय संजय नंदे बीएससी तृतीय वर्ष, तृतीय विभूति साहू एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर रही। बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम जुलेखा कौर बीकॉम द्वितीय वर्ष, द्वितीय मोनिशा सोनी बीकॉम अंतिम वर्ष, तृतीय योशिका ठाकुर एमए हिंदी द्वितीय मोनिशा सोनी बीकॉम अंतिम वर्ष, तृतीय योशिका ठाकुर एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर रही। निर्णायक रंगोली प्रतियोगिता में सी खलको, मृणाली चंद्राकर, शिवानी तावेरकर, मेंहंदी प्रतियोगिता में केशरचंद बनपाल, परवीन करीम, रेणुका साहू, बेस्ट आॅफ वेस्ट में मनबोध चौहान, डॉ. जीवन चंद्राकर, विजय मिर्चें, थाली सज्जा में आशुतोष गोस्वामी, गायत्री चंद्राकर, रेणुका साहू, पुष्प सज्जा में दिलीप कुमार बढ़ई, डॉ. गरिमा दीवान, मृणाली चंद्राकर, पोस्टर प्रतियोगिता में राजेश्वरी सोनी, दिलीप कुमार बढ़ई, विजय मिर्चें रहे। इस अवसर पर डॉ. नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति, डॉ. दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी, डॉ सीमारानी प्रधान संयोजक, साहित्यिक सांस्कृतिक समिति एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।