त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, दोपहर तक 39 फीसदी मतदान
कोरिया 17 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव सभी 90 मतदान केंद्रों में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 39 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं। इसके पहले सुबह 9 बजे 5.24 प्रतिशत तथा 11 बजे 26.5 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो बढ़कर दोपहर एक बजे 39 प्रतिशत हो गया है।
