राष्ट्रीय आर्चरी चैंपियनशिप पश्चिम बंगाल में 7 खिलाड़ी होंगे शामिल
महासमुंद। भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 44 वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप बालक एवं बालिका का आयोजन 11 – 17 फरवरी तक बोलपुर पश्चिम बंगाल में किया गया है। जिसमें जिले के 05 बालिका व 02 बालक सहित कुल 07 तीरंदाजी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड एवं कंपाउंड राउंड में हुआ है। बालिका वर्ग कंपाउंड राउंड में नवलीन कौर एवं पद्मा साहू बालिका रिकर्व राउंड में सत्यभामा बालिका इंडियन राउंड में जया साहूएवं चांदनी साहू तथा बालक इंडियन राउंड में कमलेश साहू एवं तोरण यादव का चयन हुआ है।
जिले के खिलाड़ी राज्य स्तरीय अकादमी बिलासपुर, रायपुर, साईं सेंटर रायपुर एवं महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहे हैं। खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 जनवरी को रायगढ़ में शामिल होकर अच्छे प्रदर्शन कर टॉप 4 में स्थान बनाते हुए पदक जीतने में सफल रहे एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के लिए चयनित हुए।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप पश्चिम बंगाल में शामिल होने एवं अच्छे खेल प्रदर्शन करने हेतु भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, प्रदेश सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, दीपक मंडावी, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, प्राचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय भोरिंग महेंद्र टंडन, खेल प्रशिक्षक बाल आश्रम बिहाझर पिरित साहू, संजय पटेल, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, प्रशिक्षक हीरू राम साहू, संदीप, बिंदेश्वरी, दुर्गेश नंदनी, रंजीत कौर, भोज राम साहू, खेलो इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के सभी खिलाड़ी, बाल आश्रम बिहाझर के सभी खिलाड़ी व समस्त स्टॉफ, माता-पिता ने हर्ष जताया है।
