सब्जी ठेला लगाने पर की मारपीट

महासमुंद। बिरकोनी में सब्जी ठेला लगाने पर तीन लोगों ने मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बिरकोनी निवासी अजय साहू सब्जी का व्यवसाय करता है। 7 फरवरी को बरबसपुर सड़क किनारे बिरकोनी में अपना सब्जी ठेला लगाया था। शाम करीब 6.30 बजे गिरवर साहू, गिरीश साहू, भेखलाल साहू आए और अजय को सब्जी दुकान के पास ठेला लगाने के नाम पर मारपीट की । गिरीश साहू ने धारदार वस्तु से मारपीट की। कुछ देर बाद अजय के भाई आनंद साहू व तुलसी साहू बीच बचाव करने पहुंचे तो आनंद साहू और तुलसी साहू के साथ भी मारपीट की व भाई आनंद से गिरीवर साहू ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से सभी को चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।