कंटेनर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

महासमुंद। पिथौरा थाना अंतर्गत गोपालपुर चौक के पास एक कंटेनर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ग्राम छिबर्रा निवासी धनंजय पटेल 8 फरवरी को कार एमजी हेक्टर से सांकरा से पिथौरा आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे गोपालपुर चौक डोंगरीपाली के पास पीछे से कंटेनर ने धनंजय की कार को ठोकर मार दिया, जिससे उनकी कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।