बच्चे व पत्नी की मौत का जिम्मेदार बता कर की मारपीट
महासमुंद। बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम बोड़रीदादर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की मौत के लिए एक महिला को जिम्मेदार बताते हुए रॉड से मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बोड़रीदादर की सुकमत बाई बरिहा (60) का गांव के बल्लाराम बरिहा के परिवार के साथ पुराना विवाद चल रहा है, जिससे सुकमत के परिवार के लोगों का बल्लाराम के घर में आना -जाना नहीं है।
5 फरवरी की रात 8 बजे सुकमत पति और नाती को खाना दे रही थी, उसी समय बल्लाराम बरिहा उसके घर आया और बोलने लगा कि तुम्हारे कारण ही मेरी पत्नी की 1 माह पूर्व मृत्यु हो गई और 15 दिन पूर्व मेरे नाती की मृत्यु हो गई है। बाद बल्लाराम गाली देते हुए हुए जान से मारने की धमकी देते हुए रॉड से सुकमत के सिर में मारा सुकमत के पति उसे छुड़वाने आया तो रॉड से उसके पति के पीठ में मारने लगा तब सुकमत चिल्लाई तो उसका लड़का सतवन बरिहा आया। तब बल्लाराम बरिहा गालियां देते हुए घर से भाग गया। मारपीट से सुकमत के सिर व उसके पति को पीठ में चोटें आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
