85 हजार रुपए की शराब और महुआ लाहन जब्त
महासमुंद। आबकारी विभाग की टीम ने करीब 42 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के तहत सांकरा वृत्त के ग्राम अंसुला-सपोस मार्ग में बिना नंबर प्लेट की हीरो मेस्ट्रो 125 स्कूटी में घुरऊ निषाद से 35 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 7 हजार रुपए) तथा वाहन जब्त किया। आरोपी घुरऊ निषाद फरार हो गया, उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इसी तरह एक अन्य मामले में ग्राम अनसुला में निषाद डेली निड्स मालिक दिनेश निषाद से 7 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)( क) 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।
सरायपाली – बसना वृत्त में भी कार्रवाई टीम ने आबकारी वृत्त सरायपाली के ग्राम आंवला चक्का में रतिराम सिदार से 70 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब और 400 किलो लाहन तथा दो भट्ठी बरामद की । इसी तरह ग्राम मोहका में कैलाश भोई से 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
