प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास बालोद में आरओ सिस्टम से मिल रहा शुद्ध पेयजल
बालोद, 06 फरवरी 2025। जिला मुख्यालय बालोद स्थित प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास बालोद में अब स्कूल छात्राओं को भरपूर मात्रा में पानी मिल रहा है। उन्हें आरओ सिस्टम से शुद्ध पेयजल भी प्राप्त हो रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री चंदेल ने बताया कि विगत दिनों छात्रावास की छात्राओं द्वारा छात्रावास के ट्यूबवेल में दूषित पानी मिलने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया कि छात्राओं द्वारा किए गए शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए छात्रावास में नया बोर खनन कराया गया तथा पानी की गुणवत्ता की जाँच की गई। जिसके पश्चात् छात्रावास में उक्त बोर के पानी का नियमित उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्रावास की छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने नवीन आरओ सिस्टम भी स्थापित किया गया है। जिससे छात्राओं को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। इसी प्रकार छात्राओं द्वारा छात्रावास के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायत की गई थी। जिस पर जाँच करते हुए संबंधित 04 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य संस्था में कार्य हेतु आदेशित किया गया है। उक्त संस्था में अब व्यवस्थाएं बेहतर है। जिससे छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
