कलेक्टर ने ली जिला अधिकारियों की बैठक

योजनाओं का क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर रैंकिंग सुधारने के दिये निर्देश
मोहला 4 फरवरी 2025। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और राज्य स्तर पर रैंकिंग की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी तरह के योजनाओं में अपेक्षित लक्ष्य में की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य स्तर पर रैंकिंग में सुधार लाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जिले को मिले लक्ष्य और भौतिक लक्ष्य में अपेक्षित प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करें। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सीधे हितग्राहियों के खाते में अंतरिक्ष होने वाले राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के खाते में ही करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अपेक्षित लक्ष्य की पूर्ति में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने कहा गया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.