नवोदय चयन परीक्षा 8 को

महासमुंद। जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली (छिंदपाली) में 8 फरवरी को कक्षा 9 वीं व कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए लेटरल एंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रात: 11 से दोपहर 01:45 बजे तक है। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है।