44 मरीजों को दी गई नि:शुल्क दवा
महासमुंद। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 44 मरीजों का नि:शुल्क दवाओं के साथ साईकोसोशल इंटरवेंशन किया गया। इस मौके पर डॉ. व्हीए कोसरिया, प्रदीप कुमार साहू आरएमए, रामगोपाल खुंटे, खोमन लाल साहू व साइकेट्रिक नर्स की टीम ने मरीजों का निदान किया।
