नगर पालिका बलौदाबाजार : अध्यक्ष पद के लिए 4 एवं पार्षद के लिए 57 अभ्यर्थी मैदान में

अध्यक्ष के 2 एवं पार्षद के 6 दावेदारों ने लिया नाम वापस
बलौदाबाजार,31 जनवरी 2025/नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में शुक्रवार क़ो अभ्यर्थिता वापसी क़ी कार्यवाही उपरांत अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं पार्षद पद हेतु 57 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है वहीं अध्यक्ष पद के 2 व पार्षद के 6 दावेदारों नें नाम वापस लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 6 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गये थे। जिसमें से आज दो अभ्यर्थियों नें नाम वापस लिया। इस तरह अब अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले 4 अभ्यर्थी है जिनमे भारतीय जनता पार्टी से अशोक जैन,इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, आम आदमी पार्टी से जगन्नाथ महिलांग एवं भारत भूषण साहू निर्दलीय उम्मीदवार है। नाम वापस लेने वालों में लक्ष्मीनारायण साहू एवं शिवशंकर अग्रवाल शामिल है। पार्षद पद हेतु 21 वार्डाे के लिए कुल 63 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गये थे जिनमे से आज 6 अभ्यर्थियों नें नाम वापस लिया जिससे अब 57 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है जिसमें वार्ड 01 से पार्षद पर हेतु इंडियन नेशनल कांग्रेस से अंजनी गोविंद पात्रे, आम आदमी पार्टी से ममता जगन्नाथ महिलांग, भारतीय जनता पार्टी से सीमा मनहरे, निर्दलीय रामकली रामप्रकाश बघेल, निर्दलीय सरोज गौरीशंकर डहरिया, वार्ड क्रमांक 02 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से रानी भट्ट, भारतीय जनता पार्टी से अमितेश नेताम, निर्दलीय रामकली रामप्रकाश बघेल, निर्दलीय सरोज गौरीशंकर डहरिया, वार्ड क्रमांक 03 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से गियासी बाई साहू, भारतीय जनता पार्टी से रेखा पोषण पटेल, वार्ड क्रमांक 04 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रद्धा मनीष वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से सुशीला तामेश्वर वर्मा, वार्ड क्रमांक 05 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से भेनू प्रसाद साहू, भारतीय जनता पार्टी से रोहित साहू, निर्दलीय कैलाश सिंग ठाकुर, वार्ड क्रमांक 06 से भारतीय जनता पार्टी से हरजीत सिंह सलूजा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शरद शुक्ला, वार्ड क्रमांक 07 से भारतीय जनता पार्टी से धनीराम मार्के, इंडियन नेशनल कांग्रेस से
कृष्णा कुमार टंडन, आम आदमी पार्टी से नेमन दास बघेल, निर्दलीय अंजनी भारद्वाज, निर्दलीय लोकेश कुमार, वार्ड क्रमांक 08 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामखिलावन (रामू) पटेल, भारतीय जनता पार्टी से सतीश पटेल, निर्दलीय विजय कुमार चंद्राकर, वार्ड क्रमांक 09 से भारतीय जनता पार्टी से जितेंद्र कुमार डडसेना, इंडियन नेशनल कांग्रेस से तिलक राम, निर्दलीय जितेंद्र चंद्राकर, वार्ड क्रमांक 10 से भारतीय जनता पार्टी से मनोज कांत पुरेना, इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रियांशु नायक, वार्ड क्रमांक 11 से भारतीय जनता पार्टी से कमल टंडन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुरेश कुमार घृतलहरे, वार्ड क्रमांक 12 से भारतीय जनता पार्टी से गौतम सिंह चौहान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संदीप कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 13 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से चंद्रशेखर गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी से रीटा केशरवानी, निर्दलीय संतोष साहू (डिस्क वाला), वार्ड क्रमांक 14 से भारतीय जनता पार्टी से आदित्य गुप्ता (गुड्डू), इंडियन नेशनल कांग्रेस से आकाश सोनी, वार्ड क्रमांक 15 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से डिगेशवरी नामदेव, भारतीय जनता पार्टी से मंजू नीरज सोनी, वार्ड क्रमांक 16 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से लाली सुखदेव साहू, भारतीय जनता पार्टी से मंजू होरेलाल फ़ेकर, वार्ड क्रमांक 17 से भारतीय जनता पार्टी से रितेश श्रीवास्तव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शेख सलमान, निर्दलीय रितेश यादव, वार्ड क्रमांक 18 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से दिगम्बर साहू, भारतीय जनता पार्टी से नरसिंह वर्मा, निर्दलीय कन्हैया सेन, वार्ड क्रमांक 19 से भारतीय जनता पार्टी से प्रिया शशिभूषण शुक्ला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से त्रिवेणी संजू वर्मा, निर्दलीय लताबाई मानिकपुरी, वार्ड क्रमांक 20 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से ममता सुभाष राव, भारतीय जनता पार्टी से मेघा आनंद वाकडे, निर्दलीय रूखमणि भावेश साहू, निर्दलीय उन्नति लाला ठाकुर, वार्ड क्रमांक 21 से भारतीय जनता पार्टी से जितेंद्र महोले, इंडियन नेशनल कांग्रेस से नीलांचल साहू (निक्कू)शामिल हैं। नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में वार्ड क्रमांक 4 से कविता सेन वार्ड क्रमांक 6 से रानी बाई खाण्डेकर, वार्ड क्रमांक 17 से मोहम्मद असरफ, वार्ड क्रमांक 18 से राजेश कुमार साहु, वार्ड क्रमांक 19 से निशा शुक्ला एवं वार्ड क्रमांक 21 से आकाश शुक्ला शामिल हैं।