जिंप सदस्य नामांकन, 15 फार्म जमा
बालोद, 30 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्योें के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 27 को 12 अभ्यर्थियों, 28 को 12, 29 एवं 30 जनवरी को 9-9 अभ्यर्थियों सहित कुल 42 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है। जिसमें से 28 को 1 अभ्यर्थी, 29 को 3 एवं 30 को 11 अभ्यर्थियों सहित कुल 15 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।
