बालिका दिवस पर ग्राम कुपेर व गुमड़ा में आयोजन

दंतेवाड़ा, 25 जनवरी 2025। विगत दिवस ’’बालिका दिवस’’ के अवसर पर जिले के ग्राम कुपेर और गुमड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में ग्राम के बच्चों, शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और युवोदय के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और समान अवसरों को बढ़ावा देना था। उक्त कार्यक्रम में बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। साथ ही ’’एक पेड़ बालिका के नाम’’ पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी पहचान बनाने के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन (एस्पीरेशन भारत कोलेबेरिटीव) गांधी फेलो सुश्री सिद्धि एवं ज्योति के अलावा ग्रामीण समुदाय उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े