अवैध शराब की तस्करी करते दो पकड़ाए

शराब पीने-पिलाने के मामले में 49 पर कार्रवाई
महासमुंद। बलौदा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने-पिलाने को लेकर भी अलग-अलग थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक थाना महासमुंद में 10 प्रकरणों में 10 व्यक्ति, थाना तुमगांव में 9 प्रकरणों में 9 व्यक्ति, थाना कोमाखान में 7 प्रकरणों में 7 व्यक्ति, थाना बागबाहरा में 6 प्रकरणों में 6 आरोपी, थाना पिथौरा में 6 प्रकरणों में 6 व्यक्ति, थाना बसना में 3 प्रकरणों में 3 व्यक्ति, थाना सांकरा में 3 प्रकरणों में 3 व्यक्ति, थाना तेंदूकोना में 3 प्रकरणों में 3 व्यक्ति, थाना सरायपाली में 5 प्रकरणों में 5 व्यक्ति, थाना खल्लारी में 2 प्रकरणों में 2 व्यक्ति, थाना सिंघोड़ा में 1 प्रकरण में 1 व्यक्ति आम जगह पर लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिले। 20 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर टीम ग्राम नयागांव पदमपुर-सरायपाली मार्ग में जांच की। बाइक सवार 20 लीटर वाली जरीकेन में महुआ शराब रखा था। जिसकी कीमत 4 हजार रुपए व बजाज पल्सर बाइक जब्त किया गया। आरोपी सेमलिया निवासी सुमंत बारीक (38), तोरेसिंहा निवासी कमलेश भोई (23) के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इन्हें भी पढ़े